Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : रामस्नेही संत दिग्विजयराम महाराज की प्रेरणा पर रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर जुटाए 1.71 लाख

Bhilwara : रामस्नेही संत दिग्विजयराम महाराज की प्रेरणा पर रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर जुटाए 1.71 लाख

Bhilwara : रामस्नेही संत दिग्विजयराम महाराज की प्रेरणा पर रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर जुटाए 1.71 लाख

संत कनिफनाथ घुमंतू छात्रावास और मूकबधिर बच्चों की सहायता हेतु की समर्पित, संतश्री 51,000 का चेक पृथक से भेंट किया

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सरोकार के संगम के रूप में चल रहे भागवत महोत्सव में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया गया। रामस्नेही संत दिग्विजयराम महाराज की प्रेरणा से कथा के दौरान रुक्मणी विवाह के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि को समाज के वंचित वर्ग के कल्याण हेतु सौंपा गया।

Bhilwara : रामस्नेही संत दिग्विजयराम महाराज की प्रेरणा पर रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर जुटाए 1.71 लाख

संत दिग्विजयराम महाराज ने इस अवसर पर कहा कि सनातन संस्कृति केवल अध्यात्म तक सीमित नहीं है, बल्कि परोपकार और नर-सेवा ही नारायण-सेवा का वास्तविक मार्ग है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे वंचित और निशक्त बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सदैव तत्पर रहें। कथा के दौरान जब रुक्मणी विवाह का प्रसंग आया, तब संत ने कन्यादान हेतु उपस्थित जनसमूह से अपील की। मात्र आधे घंटे के भीतर श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से 1,71,551 की राशि झोली में एकत्रित की। यह समस्त राशि केशव प्रन्यास ट्रस्ट को सौंपी गई।

Bhilwara  : सही मार्गदर्शन, सच्चा ज्ञान और आत्मज्ञान गुरु के बिना संभव नहीं है

इस राशि का उपयोग घुमंतू जाति के बच्चों के लिए संचालित संत कनिफनाथ घुमंतू छात्रावास के विकास और वहां रह रहे छात्रों की सुविधाओं के लिए किया जाएगा। इसी सेवा कार्य की कड़ी में, संत दिग्विजयराम ने सेवा आश्रम स्कूल के मूकबधिर बच्चों के लिए 51,000 का चेक पृथक से भेंट किया। वर्तमान में भगवती सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस स्कूल में 47 दिव्यांग बच्चे अध्ययनरत हैं। घ्राशि हस्तांतरण के दौरान श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल टेलर, सचिव रविंद्र मानसिंहका, कोषाध्यक्ष गोविंद सोडाणी, गणेश सुधार, विशाल गुरुजी सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Bhilwara : रामस्नेही संत दिग्विजयराम महाराज की प्रेरणा पर रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर जुटाए 1.71 लाख

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें