होगा कबीर वाणी का आगाज 4 अक्टूबर राजस्थान कबीर यात्रा कालू में
कालू … जिला प्रशासन के तत्वावधान में 4 अक्टूबर को लूणकरणसर उपखंड के कालू कस्बे में राजस्थान कबीर यात्रा पहुंचेगी ।
सूफि अंदाज एव विभिन्न ख्यातनाम कलाकारों की वाणी कालू कस्बे के मां कालिका प्रांगण में गूंजेंगी। देश और विदेश के ख्यातनाम कलाकार इस संगत में शामिल होंगे।
यात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को कालू कस्बे के मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर प्रचार प्रसार किया। इस सतसंग में कबीर भजन और सूफी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसमें देश के ख्यातनाम वाणी गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
प्रोसेस हाउस छोड़ें अपनी हठधर्मिता, कपड़ा व्यापारी नही करेगे 2 प्रतिशत अतिरिक्त लेवी स्वीकार
यह मंच लोक कलाकारों को देश-विदेश के श्रोताओं से जोड़ेगा और गांव-गांव पहुंचकर नई सांस्कृतिक ऊर्जा लाएगा।इसमें पद्मश्री कालूराम बामणिया मालवा, रमा कुमारी डीडवाना, वेदांत भारद्वाज बेंगलुरु व केलम दरिया बाड़मेर आदि कलाकार प्रस्तुति देंगी ये जानकारी विकास शर्मा एवं रिया दम्माणि ने दी।




















