बीकानेर। उदयरामसर के प्राचीन भगवान कुंथुनाथ जैन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत मंगलवार को मंदिर परिसर में स्थापित जैन समाज के बोथरा, भंडारी, पुष्करणा समाज विभिन्न जातियों व चौहान वंश की कुलदेवी,
राजपूत समाज की विभिन्न जातियों की कुलदेवी आशापुरा के मंदिर में विशेष पूजा, कन्या पूजन, हवन व महाप्रसाद का आयोजन होगा।
श्री कुंथुनाथ जैन मंदिर से जुड़े नरेश भंडारी ओर लहर चंद बोथरा ने बताया कि पहले नवरात्रा से ही जैन व जैनेतर श्रद्धालु देवी आशापुरा के मंदिर में दर्शन वंदन करने पहुंच रहे है । मंदिर में वेद पाठी ब्राह्मणों की ओर से शत चंडी, दुर्गा सप्तशती के पाठ व देवी की विभिन्न स्तुतियां नौ दिनों तक की जा रही है। देवी की प्रतिमा पर नियमित अलग-अलग विशेष श्रृंगार कर भोग लगाया जा रहा है।
श्री भरका माताजी तक सुख-शांति व सेवा के संकल्प के साथ सद्भावना पदयात्रा
उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे यज्ञ उसके बाद कन्या पूजन व महा प्रसादी का आयोजन होगा। दर्शन करने वालों में उदयरामसर के साथ बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर सहित आस पास के श्रद्धालु शामिल है।




















