सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को मोमासर में विधायक ताराचंद सारस्वत का भयंकर विरोध किया गया। एसएफआई छात्र नेता बीरबल पूनिया ने बताया की हमारा ग्राम सभा में पहले ही यह निर्णय लिया हुआ था की ज़ब आडसर मोमासर जोरावरपूरा सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है तब तक किसी भी राजनेता को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा इस दौरान विजयपाल भाम्मू, धन्नाराम गोदारा,गोपी गोदारा,शिवलाल बांगड़वा, आशाराम रोझ, ओमप्रकाश गोदारा, मामराज गोदारा, इंद्र सुथार, धनराज भाम्मू, सुरेंद्र गोदारा सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध करते हुए दुबारा गांव मे नही घुसने देने की बात कही! उल्लेखनीय है की बुधवार को विधायक सारस्वत रक्तदान शिविर के अंतर्गत मोमासर आए हुए थे




















