Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

650 करोड़ी फिल्म में चमकने वाली एक्ट्रेस के पास हैं 400 डिजाइनर बैग्स, दादी को भी था साड़ी कलेक्शन का शौक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ‘गदर 2’ के जरिए साल 2023 में धमाकेदार कमबैक किया है. अमीषा ने सकीना के किरदार में एक बार फिर से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और अब सभी उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. अमीषा अपने लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. ‘कहो ना प्यार है’ में अपनी एक्टिंग की शुरुआत से पहले भी, वह हमेशा से एक साउथ मुंबई लड़की थीं. कुछ महीने पहले फराह खान के व्लॉग में, अमीषा ने खुलासा किया था कि उन्होंने 12 साल की उम्र में डिज़ाइनर बैग इकट्ठा करना शुरू कर दिया था और आज उनके पास लगभग 400 बैग हैं.

अमीषा के लग्जरी बैग्स में बिर्किन, डायर और हर्मीस जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में है. उन्होंने एक बार कहा था कि अगर वह डिज़ाइनर बैग पर खर्च न करतीं, तो मुंबई में एक पेंटहाउस खरीद सकती थीं. अब उन्होंने अपने नए इंटरव्यू अपने लग्जरी बैग कलेक्शन के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह स्कूल जाते समय एक ‘डिज़ाइनर बैगपैक’ ले जाया करती थीं.

Advertisement Box

मैं लोगों को जज नहीं करती – अमीषा

एक बातचीत के दौरान अमीषा पटेल ने बताया कि उन्होंने ये बैग पाने के लिए खुद बहुत मेहनत की है. उन्होंने कहा, “बात यह है कि आप कड़ी मेहनत करते हैं और फिर यह फैसला लेते हैं कि आप अपनी मेहनत की कमाई कहां खर्च करना चाहते हैं. आखिरकार, यह आपका फैसला है, आपकी मर्ज़ी है. मैं लोगों को इस आधार पर जज नहीं करती कि वे अपनी ज़िंदगी कैसे जीना चाहते हैं. यह मेरा जुनून रहा है.”

परिवार की महिलाओं के अलग-अलग शौक

अमीषा ने अपने परिवार की महिलाओं को लेकर कहा, “महिलाएं अपने एलिगेंट होने पर गर्व करती थीं. यहां तक कि मेरी दिवंगत दादी, जो मेरे सबसे करीब थीं, घर पर रहते हुए भी दिन में तीन बार अपनी साड़ी बदलती थीं. उन्हें अपने अच्छे सजने-संवरने पर गर्व होता था. हर किसी के पास कोई न कोई ऐसी चीज़ होती है जिसका उन्हें शौक होता है. मैं यहां किसी के कार या बाइक कलेक्शन को जज करने नहीं आई हूं, हर किसी के पास कुछ न कुछ ऐसा होता है जो उन्हें पसंद होता है और जिस पर वे खर्च करने से नहीं हिचकिचाते. मेरे लिए, यह मेरा बैग है.”

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें