Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणपति के दर्शन के लिए पंडाल पहुंची ऐश्वर्या-आराध्या, हेयरस्टाइल देख लोग करने लगे ट्रोल

गणेश चतुर्थी की धूम हर जगह देखने को मिल रही है, इसी दौरान फिल्मी दुनिया के सितारे भी भक्ति में मग्न दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी भगवान गणेश के पंडाल का दर्शन किया. एक्ट्रेस हर साल मुंबई के जीएसबी गणपति पंडाल जाती हैं, उसी तरह वो इस साल भी अपनी बेटी आराध्या के साथ वहां पहुंची, जहां का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी निजी जिंदगी में एक आध्यात्मिकता से जुड़ी हुई शख्स हैं, अक्सर ही एक्ट्रेस मुंबई में भगवान गणेश के दर्शन करने जाती हैं. गणेश उत्सव की धूम के बीच भी उन्होंने ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया. इस दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ मौजूद थीं, दोनों ने लोगों की भीड़ के बीच से निकल कर भगवान के दर्शन किए. हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस का भी ध्यान रखा और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई.

Advertisement Box

ट्रोल करने लगे लोग

पंडाल आने के दौरान ऐश्वर्या के साथ ही साथ आराध्या ने भी ट्रेजिशनल लुक कैरी किया हुआ था. तगड़ी सिक्योरिटी के बीच दोनों ने पंडाल में भगवान का दर्शन किया. हालांकि, इस मौके पर भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करने लगे. दरअसल, पंडाल में ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ने अपने बाल खुले छोड़े थे, जिस पर लोगों ने उन पर काफी नेगेटिव कमेंट किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कम से कम मंदिर में तो बाल बांध लो.

रिश्ते टूटने की खबर

ऐश्वर्या की फिल्मी लाइफ की बात करें, तो पिछली बार वो मणिरत्नम की महाकाव्य फिल्म, पोन्नियिन सेलवन: I और II में दिखी थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी. फिल्म का पहला पार्ट साल 2022 में और दूसरा पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है. काफी वक्त से उनके और अभिषेक बच्चन के अलग होने के बारे में खबर थीं, लेकिन अब उनके रिश्ते टूटने की खबर पर रोक लग चुकी है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें