Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘गलतफहमी में हो गई थी ननों की गिरफ्तारी’, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा-जल्द जमानत मिल जाएगी

मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों में गिरफ्तार दो ननों के मामले में केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी गलतफहमी की वजह से हुई है. उन्हें जल्द ही जमानत पर रिहा किया जाएगा. ये बात उन्होंने भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीबीसीआई) के अध्यक्ष और त्रिचूर के आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ से मुलाकात के बाद कही.

बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें जानकारी की प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार ननों की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी. दोनों ननों को जमानत पर रिहा किया जाएगा. यह न्यायिक प्रक्रिया है. चंद्रशेखर ने कहा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस मुद्दे पर राजनीति ना हो. हम इसे राजनीतिक तौर पर नहीं देख रहे हैं.

Advertisement Box

ऐसा ना करने की वजह से ऐसी गलतफहमी हुई

उन्होंने कहा कि हम इस मामले में लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में निजी प्लेसमेंट एजेंसियों को कंट्रोल करने वाला एक कानून है. इसके तहत नौकरी के लिए एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली युवतियों का एक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होता है. ऐसा ना करने की वजह से ऐसी गलतफहमी हुई, जिसके चलते पुलिस ने एक्शन लिया.

उधर, राजीव चंद्रशेखर से मुलाकात करने के बाद आर्कबिशप थजथ ने कहा कि चर्च चाहता है कि ननों को जल्द रिहा कर दिया जाए. उनके खिलाफ लिए गए एक्शन से हम सभी बहुत दुखी हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने राजीव चंद्रशेखर को देश में ईसाई समुदाय पर हमलों और उनकी सुरक्षा की जरूरत के बारे में भी जानकारी दी है.

25 जुलाई को हुई थी दोनों ननों की गिरफ्तारी

बता दें कि केरल की नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को सुखमन मंडावी के साथ छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अरेस्ट किया था. दोनों ननों की गिरफ्तारी 25 जुलाई को स्थानीय बजरंग दल के एक पदाधिकारी की शिकायत पर हुई थी. बजरंग दल ने उन पर 3 युवतियों का जबरन धर्मांतरण कराने और तस्करी करने का आरोप लगाया था.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box