♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बीकानेर : घर में पति पत्नी मिले अचेत अवस्था में, पत्नी की हुई मौत

नयाशहर थाना क्षेत्र के बंगलानगर के एक घर में पति-पत्नी अचेत मिले। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को एम्बुलेंस के माध्यम से पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति को भर्ती किया गया है। नयाशहर सीआइ गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि बंगलानगर की रंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे रावतसर निवासी दीपक छपौला व उसकी पत्नी कंचन देवी (25) पुत्री जयप्रकाश घर में चारपाई पर अचेत पड़े होने की सूचना मिली थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। तब दीपक की सांसें चल रही थीं, जबकि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। दोनों को एम्बुलेंस में पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक को भर्ती कर लिया गया। वहीं घटनास्थल का एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य-सबूत जुटाए हैं।

पत्नी को गला घोंट कर मारा
प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस को आशंका है कि कंचन की गला घोंट कर हत्या की गई है। शक है कि दीपक ने ही ऐसा किया होगा। पहले उसने गैस सिलेंडर लीकेज किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, तो घबरा गया होगा। दीपक भी बेहोश मिला है। उसके साथ क्या हुआ, इसके बारे में उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा। दीपक की चुंगी नाके पर वाहनों के उपकरणों की दुकान है। उसकी शादी इस साल मई में हुई थी।

पिता ने दर्ज कराया हत्या का मामला

युवती कंचन के पिता जयप्रकाश की ओर से पति दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000
preload imagepreload image
21:54