♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिंजो आबे, बाला सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगाई, पासवान, महाजन को पद्मभूषण

नई दिल्ली. केंद्र सरकार नेगणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माने जाने वाले पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2021) की घोषणा कर दी है. पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का है, जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है. जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे नाम शामिल हैं.
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा.
इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं. वहीं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा.
बता दें पद्म पुरस्कारों ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान शामिल होते हैं.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं. पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं. इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं.
इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात
पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हम सभी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों पर गर्व है. राष्ट्र और मानवता संबंधी उनके बड़े योगदान के लिये भारत उनका आभारी है. जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं.’
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची
गणतंत्र दिवस से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सूची का नामकरण पुलिस अधिकारियों, रक्षा कर्मियों और बच्चों को जारी किया, जिन्हें एक विशेष क्षेत्र / अनुशासन, वीरता और बहादुरी में असाधारण उपलब्धि के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है. इन पुरस्कारों में पद्म पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पुलिस पदक, सुधारात्मक सेवा पुरस्कार, प्रधान मंत्री बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति के अग्नि पदक, गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा सम्मान और जीवन रक्षा पदक शामिल हैं.


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000
preload imagepreload image
12:59