Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

30 जून तक मूसलाधार बारिश की संभावना, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, IMD का अलर्ट

जयपुर. राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और इसके प्रभाव के चलते राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश जयपुर में 77.8 मिमी हुई. इसके अलावा सीकर में 13.0 मिमी, कोटा में 2.9 मिमी, प्रतापगढ़ में 4.0 मिमी और डूंगरपुर में 10.0 मिमी बारिश दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून तक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में अधिकतर स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में भी अब मानसून सक्रिय होने लगा है. बीकानेर, जोधपुर और चूरू जैसे जिलों में 26 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को बारां, कोटा, झालावाड़ में भारी बारिश, 26 जून को कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, 27 जून को जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा और 28 जून को जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर, नागौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

सीकर में सड़क पर तीन फीट पानी

राजस्थान भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून एक्टिव है. जयपुर में मंगलवार को भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया. जयपुर में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 3 इंच से ज्यादा (77.8MM) बारिश दर्ज हुई.  यह पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है. साल 2015 से 2024 तक जून में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 21 जून 2022 को 47.3 एमएम हुई थी. सीकर के नवलगढ़ रोड पर मंगलवार को बारिश के कारण सड़क दरिया बन गई. यहां तीन फीट तक पानी भर गया. बाइक-कारें पानी में डूब गईं. लोगों को जेसीबी और ट्रैक्टर में बिठाकर बाहर निकाला गया. बारां में बाढ़ के हालात हो गए हैं. दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है. कई इलाके टापू बन गए हैं.

Advertisement Box

पूर्वी राजस्थान में मानसून का ज्यादा असर
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को पूर्वी राजस्थान में मानसून का असर सबसे अधिक रहा. तापमान की बात करें तो राज्य राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अजमेर में 34.8 डिग्री, अलवर 35.6 डिग्री, जयपुर में 33.9 डिग्री, सीकर में 35.4 डिग्री, कोटा में 35.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36.0 डिग्री, बाड़मेर में 40.6 डिग्री, जैसलमेर में 42.7 डिग्री, जोधपुर में 37.4 डिग्री, बीकानेर में 41.2 डिग्री, चूरू में 39.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 42.8 डिग्री और माउंट आबू में 24.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अजमेर में 25.3 डिग्री, अलवर में 24.1 डिग्री, जयपुर में 25.7 डिग्री, सीकर में 25.0 डिग्री, कोटा में 26.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.2 डिग्री, बाड़मेर 30.1 डिग्री, जैसलमेर में 29.8 डिग्री, जोधपुर में 27.2 डिग्री, बीकानेर में 30.0 डिग्री, चूरू में 29.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 29.3 डिग्री और माउंट आबू में 18.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें