Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चूरू : जन्मी 4 हाथ, 4 पैर और 2 दिल वाली एक विचित्र बच्ची, जन्म के 20 मिनट बाद हुई मौत

राजस्थान के चूरू जिले में एक अनोखा बच्ची जन्मी है, जिसकी लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। यहां के स्थानीय निजी चिकित्सालय गंगाराम हॉस्पिटल में एक विचित्र बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके चार हाथ और चार पैर है।
इसके अलावा इस अनोखी बच्ची की हर चीज दो थी, बस इसका सिर एक है। जन्म के 20 मिनट बाद ही इस विचित्र दिखने वाला नवजात की मौत हो गई। होली से पहले इस विचित्र दिखने वाले बच्ची के जन्म से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि इस बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और इसकी मां भी पूरी तरह स्वस्थ है। यह अनोखा मामला चूरू जिले के रतनगढ़ का है। डॉ. कैलाश सोनगरा ने बताया कि रविवार यानी पांच मार्च की रात करीब 8 बजे चिकित्सालय में राजलदेसर के वार्ड 3 निवासी 19 वर्षीय प्रसूता ममता कंवर पत्नी हजारी सिंह को प्रसव के लिए भर्ती करवाया गया। भर्ती कर प्रसूता की सोनोग्राफी की गई, जिसमें विचित्र बच्चा दिखाई दिया।
प्रसूता अभी पूर्णता स्वस्थ एवं नॉर्मल है
डॉ. को बच्चे की दो धड़कन का आभास हुआ। भर्ती होने के करीब एक घंटे बाद 9 बजे बिना ऑपरेशन के साधारण प्रसव करवाया गया, तब तक भी नवजात जीवित थी। जन्म के करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। नवजात के एक सिर, चार हाथ, चार पैर, दो हार्ट और दो रीड की हड्डी थी। आपको बता दे कि शिशु की हार्टबीट काफी कम थी। डॉ. रीटा सोनगरा ने बताया कि इससे पूर्व प्रसूता की अन्य निजी चिकित्सालय में की गई सोनोग्राफी में नवजात नॉर्मल बताया गया था।
इस तरह की डिफिकल्ट डिलिवरी को नॉर्मल करवाना भी हमारे लिए मुश्किल था, लेकिन समय रहते साधारण प्रसव करवा कर प्रसूता की जान को बचा लिया गया है, जबकि नवजात की जन्म के 20 मिनट बाद मृत्यु हो गई। प्रसूता अभी पूर्णता स्वस्थ एवं नॉर्मल है। इस तरह की डिलीवरी को कंजनोकल एनोमली (conjunctival anomaly) कहते हैं, जो गुणसूत्र में डिफेक्ट होने की वजह हो सकती है।

Advertisement Box
नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई
आज फोकस में

नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई

कॉफी विद कॉकरोच! स्वाद के साथ निगल रहे हैं कीड़े – FDA ने भी मान ली सच्चाई!
आज फोकस में

कॉफी विद कॉकरोच! स्वाद के साथ निगल रहे हैं कीड़े – FDA ने भी मान ली सच्चाई!

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें