राजगढ़ : देर रात घर में लगी आग, तीन साल के बच्चे सहित 5 लोग आए चपेट में
सादुलपुर/श्याम जैन – राजगढ़ के निकटवर्ती गांव जयपुरिया खालसा में शनिवार की देर रात को एक घर में रखें पेट्रोल की के कारण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर के पांच सदस्य चपेट में आ गए, जिसमें एक 3 साल का बालक भी है।
मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की उक्त घटना में महिपाल और राजेंद्र नामक दो व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए जबकि बाकी तीन की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अग्निकांड में घायल लोगों को तत्काल राजगढ़ के।श्रीनाथजी हॉस्पिटल में लाया गया जहां पर उन्हें उपचार उपलब्ध करवाया गया। राजेंद्र तथा महिपाल का शरीर काफी ज्यादा जल गया और उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया है।