♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Churu : डेढ़ महीने पहले लापता हुए युवक का शव मिला, पुलिस जाँच में जुटी

श्याम जैन/ राजगढ़

राजगढ़ सादुलपुर के निकटवर्ती एवं तारानगर तहसील के गांव राजपुरा जो छात्र पंकज प्रजापत 30 अक्टूबर को लापता हो गया था, उसका शव मिला है। पंकज का कंकाल रूपी शव गांव के जोहड़ की भूमि में गाड़ा हुआ शव मिला है। निश्चित ही यह हत्या का मामला है।
मौके पर उपस्थित ढाणी कुम्हारान के कृष्ण प्रजापत से यह जानकारी मिली है। बताया गया है कि स्व. सुमेरसिंह प्रजापत का 16-17 वर्षीय पुत्र पंकज 30 अक्टूबर की दोपहर बाद राजपुरा गांव में अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। इस युवक तथा इसके भाई की सगाई भी की हुई थी और घरवालों परिजनों एवं अन्य रिश्तेदारों ने पंकज की हर जगह तलाश किया मगर कोई पता नहीं चल पाया।
आज 12 दिसम्बर को गांव में एक मकान के चल रहे निर्माण कार्य के लिए जोहड़ से मिट्टी खुदाई कर ट्रैक्टर भरा जा रहा था। खुदाई के दौरान मजदूरों ने कंकाल सा देखा गया। इस पर गांव में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। पूरी खुदाई पर शव निकला तो सनसनी का माहौल बन गया। शव को पहचाना नहीं गया क्योंकि करीब डेढ़ माह का समय बीत गया। बाद में कपड़ों और जूतों से पहचान से लाश पंकज की बताई गई हैं। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, अभी इतनी ही जानकारी मिली है।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000