Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

24 घंटे एडमिट होने की शर्त खत्म, अब 2 घंटे भर्ती होने पर भी मिलेगा क्लेम

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को लेकर अब एक बड़ी और राहत भरी खबर है. अब इलाज के लिए आपको पूरे 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने की जरूरत नहीं है. कई बीमा कंपनियां अब सिर्फ 2 घंटे की भर्ती पर भी मेडिक्लेम दे रही हैं.ये बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि अब इलाज के तरीके बहुत तेज और आधुनिक हो गए हैं. पहले जहां मोतियाबिंद, कीमोथेरेपी या एंजियोग्राफी जैसे इलाज के लिए मरीजों को रातभर अस्पताल में रहना पड़ता था, अब ये सब कुछ ही घंटों में हो जाता है. ऐसे में 24 घंटे भर्ती रहने की पुरानी शर्त अब जरूरी नहीं रही.

कौन-कौन से प्लान दे रहे 2 घंटे में क्लेम?

कुछ हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए कम समय वाले इलाज को भी कवर करना शुरू कर दिया है. ICICI लोम्बार्ड एलिवेट प्लान ने 10 लाख का कवर, सालाना प्रीमियम लगभग ₹9,195 (30 साल के व्यक्ति के लिए), केयर सुप्रीम प्लान ने 10 लाख का कवर, प्रीमियम ₹12,790 सालाना और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान 10 लाख का कवर, प्रीमियम ₹14,199 सालाना पर मिल रहा है.

Advertisement Box

इससे क्या फायदा होगा?

अब ऐसे इलाज, जिन्हें डे-केयर प्रोसीजर कहा जाता है जैसे मोतियाबिंद ऑपरेशन, डायलिसिस, कीमोथेरेपी आदि इन पर भी आपको क्लेम मिल सकेगा. पहले सिर्फ इसलिए क्लेम नहीं मिल पाता था क्योंकि मरीज 24 घंटे अस्पताल में भर्ती नहीं रहता था.

अब कम समय में इलाज कराने पर भी आपको अपनी जेब से पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे. इससे लोग समय पर इलाज करवाएंगे और आर्थिक बोझ से भी बच सकेंगे.

क्या बदल रहा है?

बीमा कंपनियां अब इलाज की आधुनिक तकनीकों को समझ रही हैं और अपनी पॉलिसी उसी अनुसार अपडेट कर रही हैं. इसका मतलब है कि अब बीमा कवर ज्यादा स्मार्ट, तेज और जरूरत के हिसाब से हो गया है.कुल मिलाकर, यह बदलाव ग्राहकों के लिए राहतभरा है और हेल्थ इंश्योरेंस को पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाता है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें