
मोमासर में कल से होगा बड़ा धार्मिक आयोजन
श्री डूंगरगढ़ के मोमासर गांव में बुधवार से बड़ा धार्मिक आयोजन शुरू होगा, मोमासार निवासी चंपा देवी धर्मपत्नी राजूराम प्रजापत परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
6 अप्रेल से 12 अप्रेल तक चलने वाले इस आयोजन में 6 अप्रेल को प्रातः 8:15 बजे स्थानीय ठाकुर जी मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कथा का समय दोपहर 12:15 से 4:15 तक होगा। कथा वाचक वृन्दावन धाम के श्री राम जी महाराज होंगे। इस दौरान 11 अप्रेल 2022 को रात्रि मे रामदेव जी का जम्मे का आयोजन भी होगा।