Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

1600 करोड़ लोगों के पासवर्ड लीक, क्या आपका अकाउंट भी खतरे में?

दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरे की बड़ी खबर सामने आई है। Apple, Google, Facebook और Telegram जैसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के करीब 1600 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड लीक हो गए हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने इस लीक को अब तक का सबसे बड़ा डेटा ब्रीच बताया है, जिससे साइबर क्राइम का खतरा कई गुना बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार लीक हुए पासवर्ड न केवल आम यूजर्स के हैं बल्कि इसमें सरकारी पोर्टल, कॉर्पोरेट अकाउंट्स और डेवलपर्स प्लेटफॉर्म्स की संवेदनशील जानकारियां भी शामिल हैं।
फोर्ब्स और साइबर न्यूज़ की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस लीक को अंजाम देने के लिए हैकर्स ने इंफोस्टीलर नामक एक विशेष मैलवेयर का इस्तेमाल किया, जो यूजर्स के कंप्यूटर या मोबाइल से ईमेल, यूज़रनेम और पासवर्ड चुरा लेता है, फिर इन जानकारियों को डार्क वेब पर बेचा या साइबर हमलों में उपयोग किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 बड़े डेटासेट में लगभग 350 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड पाए गए हैं, जिनमें VPN, सोशल मीडिया, डेवलपर अकाउंट्स और अन्य संवेदनशील लॉगिन डेटा शामिल हैं।
जानकारों का कहना है कि इन लीक हुए पासवर्ड्स का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी फिशिंग अटैक, बैंकिंग फ्रॉड और बिजनेस ईमेल हैकिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलने, 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने और पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ‘पासकी’ जैसे बायोमेट्रिक लॉगिन फीचर को भी एक्टिव करने से सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।
यूजर्स यह जान सकते हैं कि उनका डेटा लीक हुआ है या नहीं, इसके लिए https://haveibeenpwned.com वेबसाइट पर जाकर ईमेल डालकर जांच की जा सकती है। यह वेबसाइट बताएगी कि आपका ईमेल, पासवर्ड या अन्य कौन-कौन सी जानकारियां लीक हुई हैं और कब।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें