Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

1 करोड़ से ज्यादा लोगों की प्यास बुझाने वाले बांध में बनेगा रिकॉर्ड, 21 साल में पहली बार जुलाई में छलकने वाली है पाल

जयपुर : प्रदेश में समय से पहले आए मानसून के बाद समय से पहले बीसलपुर बांध छलकने के लिए तैयार है. गुरुवार सुबह बांध का जलस्तर 314.28 आरएल मीटर पर पहुंच गया है. बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है, इस लिहाज से बांध में अब 125 सेमी पानी की जगह बची है. बांध तक पानी पहुंचाने के मुख्य स्रोत त्रिवेणी नदी में फिलहाल जलस्तर 3 मीटर से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.

बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण भी पानी की आवक तेज हो गई है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि अगले 10 से 15 दिनों के बीच बीसलपुर बांध के दरवाजे खोले जा सकते हैं. ऐसा होता है तो बांध के निर्माण के बाद इतिहास में पहली बार जुलाई महीने में बांध से पानी की निकासी की जाएगी. ईआरसीपी योजना के तहत बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को नजदीक के ईसरदा बांध में रोकने की व्यवस्था की गई है.

Advertisement Box

जुलाई में बीसलपुर का जलस्तर : बीसलपुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. 10 दिन में करीब 40 सेंटीमीटर बढ़ा है. बांध में जुलाई के मध्य तक लगातार हो रही बारिश का असर साफ नजर आ रहा है. 8 जुलाई को जलस्तर 313.88 आरएल मीटर था, जो लगातार बढ़ते हुए 17 जुलाई को 314.28 आरएल मीटर तक पहुंच गया है. इस तरह बीते 10 दिनों में करीब 40 सेमी जलस्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हर दिन कुछ सेंटीमीटर की बढ़त के साथ बांध का जलस्तर स्थिर रूप से ऊपर चढ़ रहा है. 9 और 10 जुलाई को 313.89 आरएल मीटर, 11 जुलाई को 313.90, 12 जुलाई को 313.92, 13 जुलाई को 313.95, 14 जुलाई को 314.03, 15 जुलाई को 314.12 और 16 जुलाई को 314.22 आरएल मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया.

6 बार अगस्त में, 1 बार सितंबर में छलका बांध : राजस्थान में समय से पहले मानसून की एंट्री और कैचमेंट एरिया में जमकर बरसने के साथ बीसलपुर में जून में ही पानी की आवक शुरू हो गई थी. लगातार आवक जारी रहने से 17 जुलाई तक बांध में कुल क्षमता 315.50 मीटर का करीब 80 फीसदी पानी मौजूद है. बांध प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1996 के बाद से अब तक बांध 7 बार पूरा भरा है. सबसे पहले 16 अगस्त 2004 को बांध के चार दरवाजे खोलकर पानी की निकासी की गई थी. इसके बाद 19 अगस्त 2006 को बांध में छह दरवाजे खोलकर पानी निकासी की गई. इसी सिलसिले में 2014 की 13 अगस्त को 2 फिर 2016 में 9 अगस्त को बांध के 5 दरवाजे खोले गए. 2019 में 19 तारीख को दो गेट, 26 अगस्त 2022 को दो गेट और पिछले साल 6 सितंबर को बांध के चार गेट खोलकर पानी निकासी की गई.
तीन जिलों की लाइफ लाइन है बीसलपुर बांध : बीसलपुर बांध राजधानी जयपुर और अजमेर जिले के साथ-साथ टोंक जिले की ड्रिंकिंग वॉटर सप्लाई की लाइफलाइन है. बांध से रोजाना 1100 एमएलडी पानी की सप्लाई जयपुर, अजमेर और टोंक जिले में की जाती है, जिससे एक करोड़ लोगों की प्यास बुझाई जाती है. बीसलपुर बांध 212 स्क्वायर किलोमीटर फैला हुआ है. बांध में तीन नदियों का पानी आता है. इस बार बरसात के मौसम में बांध में पानी की आवक 17 जून से शुरू हुई थी, तब बांध का जलस्तर 312.45 मीटर था.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें