Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाली तीज पर झूला जाता है झूला, जानें मस्ती के साथ सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

Oplus_16908288

आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो हरियाली तीज के दिन झूला झूलने को सिर्फ एक परंपरा मानते हैं तो अब आपको अपनी सोच बदल लेनी चाहिए। जी हां, झूला सिर्फ मौज-मस्ती के लिए नहीं बल्कि सेहत से भी जुड़ा हुआ हैं

गर्मी और उमस भरे मौसम में रिमझिम सावन का महीना हर मन को सुकून से भर देता है। इसी पवित्र महीने में सुहागिन स्त्रियां हरियाली तीज का उत्सव भी मनाती हैं। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखकर सोलह शृंगार करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। हरियाली तीज की पूजा के बाद महिलाएं इस दिन झूला झूलते हुए जरूर लोकगीत जरूर गाती हैं। आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो हरियाली तीज के दिन झूला झूलने को सिर्फ एक परंपरा मानते हैं तो अब आपको अपनी सोच बदल लेनी चाहिए। जी हां, झूला सिर्फ मौज-मस्ती के लिए नहीं बल्कि सेहत से जुड़े फायदे लेने के लिए भी झूला जा सकता है।

Advertisement Box

आइए जानते हैं हरियाली तीज पर झूला झूलने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

झूला झूलने से सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे-

तनाव की होती है छुट्टी-

अगर आपकी लाइफ में स्ट्रेस बहुत ज्यादा है तो आप झूला झूलकर इसे कम कर सकते हैं। झूला झूलने से मन को खुशी मिलती है। जिससे व्यक्ति के मन की उदासी दूर होती है और व्यक्ति टेंशन फ्री हो जाता है।

मोमासर में हरियाली तीज पर झूले का आनंद लेती युवती

बॉडी रखे एक्टिव-

मांसपेशियों और शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए झूला आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, झूला झूलते समय भले ही व्यक्ति का शरीर आगे-पीछे होता रहता है लेकिन उसका माइंड अलर्ट रहता है। इस कोआर्डिनेशन को बनाए रखने के लिए आपके सभी बॉडी पार्ट्स और आपकी मसल्स उस समय एक्टिव बने रहते हैं।

मूड होता है बेहतर-

अगर आपका मूड ठीक नहीं है, तो झूला झूलें। झूला झूलने के कुछ ही समय में आपका मूड अच्छा हो सकता है। दरअसल, झूला झूलने के दौरान बॉडी में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं, जो व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

फोकस बढ़ाता है-

झूला झूलने से व्यक्ति का फोकस बढ़ता है जो दिमाग को अलर्ट करने में मदद करता है। इससे दिमाग का वो हिस्सा जिसका कम इस्तेमाल होता वो एक्टिवेट हो जाता है। इसके अलावा ये आपके ब्रेन की न्यूरल गतिविधियों को तेज करके बाकी नसों के लिए भी एक्सरसाइज का ही एक रूप बन जाता है।

 

 

 

 

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें