Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत उड़ी,खाना बनाते समय आग लगी…परिवार बोला- गैस लीक हुई

हिसार: हिसार के हांसी क्षेत्र के गांव रामपुरा में शनिवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मजदूर के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि धमाके के साथ ही पूरे मकान में आग लग गई और मकान की छत पूरी तरह से गिर गई।

जानकारी के अनुसार, हांसी के गांव रामपुरा निवासी 40 वर्षीय बलजीत अपने घर में सब्जी बना रहा था, तभी सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद लगी आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि एक कमरे की कड़ी की बनी छत भी ढह गई और कमरे में रखा सारा सामान संदूक, चारपाई, बिस्तर, पंखे, इनवर्टर आदि जलकर राख हो गए।

Advertisement Box

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद सिलेंडर कितनी दूर जाकर गिरा, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। बलजीत कल ही सिलेंडर भरवा कर लाया था।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बलजीत गांव में मजदूरी करता है और उसकी पत्नी भी गांव में ही मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। उसके तीन बच्चे हैं दो बेटियां और एक बेटा है। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने भी खूब मदद की और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

बलजीत के दो भाई हैं, जिनमें से एक हांसी शहर में और दूसरा अग्रोहा में रहता है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें