फतेहपुर। विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को ईश्वर सिंह पुत्र बीरबल सिंह मेघवाल निवासी सूरजगढ़ जिला झुंझुनू ने मामला दर्ज करवाया कि वह और उनके चार अन्य साथियों को विदेश भेजने के नाम पर फतेहपुर कस्बे के निवासी वसीम पुत्र अब्दुल समी द्वारा सिंगापुर और रूस भेजने के नाम पर हम सभी साथियों से 60-60 हजार रुपए और पासपोर्ट ले लिए तथा स्टांप पर इकरारनामा करके भी दे दिया इसके बाद हमें विदेश नहीं भेजा। जब हमने हमारे पैसे वापिस मांगे तो हमें हमारे पैसे भी नहीं लौटाए इसके बाद इन लोगों द्वारा कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया इसके बाद फरार चल रहे वसीम के कई ठिकानों पर पुलिस ने द्वारा दबिश देकर वसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि वसीम के खिलाफ पहले से ही पांच प्रकरण दर्ज है।




















