Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सावधान! हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी

 हिसार।हरियाणा में मानसून तेजी से फैल रहा है। वीरवार को कई जिलों में मानसून की पहली वर्षा हुई। वहीं प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा से तापमान में कमी आई है।

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में तेज वर्षा की उम्मीद भी जताई है। इसे लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। विज्ञानियों ने 27 जून को पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मानसून के हरियाणा में प्रवेश की घोषणा के बाद लगातार वर्षा हो रही हैं।

Advertisement Box

कई जिलों में रात से वर्षा शुरू हो गई थी। वीरवार को दोपहर तक जहां धूप खिलने से गर्मी रही। दोपहर बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और फतेहाबाद, सिरसा और हिसार आदि जिलों में तेज वर्षा हुई।

कई जगह पर जलभराव भी हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हरियाणा में मौसम एक जुलाई तक वर्षा वाला बना हुआ है। 28 जून से प्रदेश के ज्यादा क्षेत्र में वर्षा होगी। इसमें मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना व्यक्त की हुई है। वर्षा होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

आज इन जिलों में वर्षा की संभावना यलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व चरखी दादरी।

जून माह में 20 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा प्रदेश में एक जून से लगातार वर्षा चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों को देखें तो अभी तक 20 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा हुई है। 2024 में यह सामान्य से कम वर्षा हुई थी।

आंकड़ों को देखे तो अभी तक अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, जींद, कैथल, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में सामान्य से कम वर्षा हुई है। अभी तक सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र में वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें