Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सावधान! अगले 4 दिन राजस्थान में मचेगा मानसूनी कोहराम, 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी!

जयपुर. राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 126 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है. राज्य में 1 जून से 7 जुलाई तक औसत बरसात 81.2MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 183.5MM बरसात हो चुकी है. राजस्थान में मंगलवार को जयपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा समेत कई जिलों में बारिश हुई.
जयपुर में दोपहर तक धूप-उमस के बाद शाम को मौसम बदला और तेज बारिश हुई. गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा में भी 2 इंच से ज्यादा बरसात दर्ज हुई. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 4-5 दिन बरसात का दौर जारी रहेगा और 11-12 जुलाई को कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.राज्य में बुधवार को बारिश का 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
डेली डाटा रिपोर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाट रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

ये रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अजमेर में 33.5 डिग्री, अलवर 36.4 डिग्री, जयपुर में 34.8 डिग्री, सीकर में 35.5 डिग्री, कोटा में 33.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.2 डिग्री, बाड़मेर में 35.9 डिग्री, जैसलमेर में 36.6 डिग्री, जोधपुर में 34.6 डिग्री, बीकानेर में 38.6 डिग्री, चूरू में 37.7 डिग्री और श्री गंगानगर में 38.9 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अजमेर में 23.8 डिग्री, अलवर में 24.9 डिग्री, जयपुर में 24.0 डिग्री, सीकर में 26.4 डिग्री, कोटा में 26.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.7 डिग्री, बाड़मेर 26.5 डिग्री, जैसलमेर में 27.8 डिग्री, जोधपुर में 26.1 डिग्री, बीकानेर में 28.0 डिग्री, चूरू में 26.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.6 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार,कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है तथा इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे प.उ.प. दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. मानसून टुफ लाइन पंजाब-हरियाणा से होकर गुजर रही है. इसके असर से पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 12 जुलाई से पश्चिम राज में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें