Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवाई माधोपुर से प्रियांशु हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा गया

सवाई माधोपुर: पुलिस ने बहुचर्चित औरंगाबाद के प्रियांशु हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीवन प्रसाद को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. आरोपी को थाना मानटाउन पुलिस ने रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया, जहां वह फर्जी आईडी पर ठहरा हुआ था.

सूचना सवाई माधोपुर पुलिस के साइबर सेल प्रभारी अजीत मोगा को एक विशेष आउटपुट के जरिए प्राप्त हुई थी. इस इनपुट के आधार पर मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी की लोकेशन की पुष्टि की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement Box

बिहार पुलिस के सुपुर्द: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि आरोपी दो दिन पहले ही सवाई माधोपुर आया था ताकि किसी को शक न हो. अदालत ने आरोपी को 28 जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है. गिरफ्तार आरोपी जीवन प्रसाद को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस के नबीनगर थानाधिकारी मृत्युंजय उपाध्याय को सुपुर्द कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 24 जून को प्रियांशु अपने बहनोई से मिलने उत्तर प्रदेश के चन्दौली गया था और वापसी में नबीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा. वहां गांव के युवक अमित और अनूप सिंह उसे मोटरसाइकिल से लेने आए थे. इसी दौरान प्रियांशु को गोली मार दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी. मामले की जांच के बाद आरोपी जीवन प्रसाद के खिलाफ वारंट जारी हुआ, और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था. उसके साथ उसका ड्राइवर और नौकर भी थे, जो शुरुआती पूछताछ में सहयोगी पाए गए हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें