Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संजय राउत बोले- इंदिरा गांधी ने संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार लगाया था आपातकाल

नेशनल : शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान के प्रावधानों के अनुसार आपातकाल लगाया था और निर्धारित समय में इसे हटा लिया था ताकि नए सिरे से लोकसभा चुनाव हो सकें।

‘अतीत को भूलकर भविष्य की ओर बढ़ना आवश्यक है… ‘

Advertisement Box

संजय राउत ने आपातकाल की घोषणा के विरोध में 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह घटना 50 साल पहले घटी थी और अतीत को भूलकर भविष्य की ओर बढ़ना आवश्यक है। राउत ने दावा किया कि तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख बालासाहेब देवरस ने आपातकाल का समर्थन किया था।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘जब आंतरिक और बाहरी ताकतों द्वारा अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता है, तो संविधान में आपातकाल (लगाने) का प्रावधान है। उन्हें (भाजपा को) इसका अध्ययन करना होगा। उन्होंने (इंदिरा गांधी ने) इसे कानूनी रूप से लागू किया था और विशेष सत्र बुलाकर संसद की मंजूरी मांगी थी।”

भारत अब अघोषित आपातकाल का सामना कर रहा है- संजय राउत

राउत ने दावा किया कि भारत अब अघोषित आपातकाल का सामना कर रहा है और देश में भ्रष्टाचार और सांठगांठ वाला पूंजीवाद बड़े पैमाने पर है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है और कई अन्य लोगों को नक्सली और राष्ट्रविरोधी बताकर जेल में डाला जा रहा है। राउत ने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी ने ऐसा कभी नहीं किया।

उन्होंने एक निश्चित समयावधि में आपातकाल हटा लिया और नए चुनावों का मार्ग प्रशस्त किया। वह और उनकी पार्टी (कांग्रेस) चुनाव हार गईं (1977 में) और जनादेश को स्वीकार कर लिया।” मोदी सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि हर साल आपातकाल की बरसी को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें