बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके के सोनियासर मिठिया निवासी गीता पुत्री लिक्ष्मणराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 12 जून 2015 को गांव बाना निवासी पति बाबूलाल के साथ हुआ। उसका पति व ससुर हरजीराम पुत्र देदाराम मेघवाल उसे तभी से कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपी उसे पीहर से पांच लाख रूपए की नगदी व मोटरसाइकिल लेकर आने की बात कही। आरोपियों ने पीडिता का जीना हराम कर दिया व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित किया। पीडिता ने ससुर पर गलत नजर रखने का आरोप भी लगाते हुए बताया कि आरोपी उसे जिंदा जला देने की धमकी देते।
परिवादिया ने उसे करीब एक माह पहले उसके गहने उतरवा कर घर से निकाल देने का आरोप लगाए। उसने बताया कि पिता सहित उसके परिवारजनों ने बाना जाकर आरोपियों से समझाईश का प्रयास किया। परंतु वे नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहें और उसके परिजनों को धमकी देते हुए बिना दहेज के ससुराल भेजने पर जान से मार देने की धमकी दी। वहीं 16 जून को आरोपी उसके पीहर आए और पीडिता के साथ मारपीट के लिए उतारू हो गए। पीडिता ने आरोपियों पर तीन नाबालिग बच्चों को जबरन रख लेने व उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसका स्त्रीधन व बच्चों को बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी गई है।




















