Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वेट लॉस कर रहे हैं तो ये हेल्दी फैट वाली चीजें खाएं, नहीं बढ़ेगा वजन

शरीर की लंबाई के हिसाब से एक आइडल वजन होना बहुत जरूरी है. इससे ज्यादा के साथ ही कम वजन होना यानी अंडरवेट रहना भी सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है. फिलहाल ज्यादातर लोगों को वजन बढ़ा हुआ होने की समस्या होता है. यहां तक कि आज के टाइम में यंगस्टर्स में भी मोटापा देखने को मिलने लगा है और ये कम उम्र में ही कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. वेट लॉस की जर्नी में फैट्स का रोल बहुत अहम होता है. अक्सर लोगों को लगता है कि डाइट से फैट को पूरी तरह से हटा देना चाहिए, जबकि सभी फैट्स बुरे नहीं होते. कुछ हेल्दी फैट्स जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स की शरीर को जरूरत होती है. ये फैट्स आपको अवसाद, हार्ट डिजीज और सूजन (इंफ्लामेशन) जैसी समस्याओं से बचाते हैं. इससे लंबे समय तक पेट भरा महसूस भी होता है, जिससे ओवरईटिंग करने से आप बचे रहते हैं.

आप भी अगर वेट लॉस कर रहे हैं और अपनी डाइट से फैट्स को बिल्कुल हटा दिया है तो एक बार आपको गौर जरूर करना चाहिए. आपको अपनी डाइट से सेचुरेटेड फैट कम करना चाहिए और अनसेचुरेटेड, मोनोसेचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स को जगह देनी चाहिए. चलिए जान लेते हैं हेल्दी फैट्स के बारे में जिसे डाइट में शामिल करने से वेट भी कंट्रोल रहेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी.

Advertisement Box

इन नट्स का करें सेवन

शरीर को हेल्दी रखने के लिए अगर हम अनसैचुरेटेड फैट की बात करें तो इसमें दो प्रकार होते हैं, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स. आपको पॉलीअनसेचुरेटेड फैट चाहिए तो अखरोट, सनफ्लावर सीड्स या इसका प्योर ऑइल, और फ्लैक्सी़ड्स अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए. इससे ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलेंगे साथ ही कई और न्यूट्रिएंट्स भी इनमें होते हैं.

मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स के फूड

दिल की सेहत को सही रखने के लिए ये फैट्स बहुत जरूरी माने जाते हैं. इसके लिए आप अपनी डाइट में बादाम शामिल कर सकते हैं. ऑलिव खाए जा सकते हैं और मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद रहता है. साथ ही इन चीजों का ऑयल भी आप कुकिंग में यूज कर सकते हैं. इसके अलावा एवोकाडो भी गुट फैट का अच्छा सोर्स है.

चिया सीड्स का करें सेवन’

गुड फैट्स के लिए आप चिया सी़ड्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसे पानी में भिगोकर ड्रिंक बना सकते हैं. इसके अलावा चिया सीड्स को सलाद की ड्रेसिंग में, स्मूदी, में यूज किया जा सकता है और कुकीज आदि बनाने में भी ये सीड्स इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप हेल्दी फैट्स के लिए फिश का सेवन कर सकते हैं. ये रेड मीट के मुकाबले ज्यादा हेल्दी होती है. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जो दिल के साथ ही आपके ह्रेन और स्किन के लिए भी फायदेमंद है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें