नापासर में रहने वाली विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके पिता ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। नापासर पुलिस मामले की जांच करेगी। हनुमानहत्था निवासी युवती की वर्ष, 19 में नापासर में शादी हुई थी। उसके एक पुत्र भी हुआ और गृहस्थी अच्छी चल रही थी। इस दौरान 20 फरवरी, 25 को नापासर में ही उसकी जेठूतियों की शादी थी। शादी में गंगाशहर में हंसा गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले मोनू उर्फ महेन्द्र सोनी से विवाहिता की मुलाकात हो गई। उसके बाद दोनों में फोन पर बात होने लगी।
मार्च में विवाहिता अपने पीहर बीकानेर आई। इस दौरान मोनू उसे और उसकी नाबालिग छोटी बहन को बोथरा कॉम्प्लेक्स के पास एक कैफे में ले गया। वहां विवाहिता को केबिन में ले गया और फोटो, वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल करने लगा और छोटी बहन को अपने छोटे भाई पंकज के पास जाने के लिए मजबूर किया। दोनों भाई विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन को प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर विवाहित ने अपनी जान दे दी। आरोप है कि दोनों भाइयों और उनकी मां ने दुष्प्रेरित किया जिससे विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।




















