Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लव मैरिज करने वाली स्टेनोग्राफर पत्नी को मारकर लटकाया:बहन ने कॉन्स्टेबल पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- पूजा टॉपर थी, सुसाइड नहीं कर सकती

पूजा टॉपर थी। वह सुसाइड नहीं कर सकती। उसे मारकर लटकाया गया है। हरीश (पूजा का पति) और उसके परिवार वालों को गिरफ्तार किया जाए।
इतना कहते-कहते ममता (पूजा की बड़ी बहन) के चेहरे पर गुस्से का भाव आ जाता है। वह कहती हैं- इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर दोनों ने लव मैरिज की। परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे। शादी के बाद से ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।

सबसे पहले जानिए पूरा मामला
औद्योगिक नगर के SHO जसवंत सिंह ने बताया- पाली के औद्योगिक नगर इलाके के राजीव नगर में पूजा (27) ने सुसाइड किया था। कॉन्स्टेबल पति हरीश बाजार सब्जी लेने गया था। लौटा तो पूजा का शव फंदे पर लटका मिला था।हरीश श्रीगंगानगर जिले के दोओ गांव का रहने वाला है।

Advertisement Box

पूजा चित्तौड़गढ़ के राशमी में SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर थी। कुछ दिन पहले ही पाली आई थी। दोनों राजीव नगर में किराए के मकान में रहते थे। दिसंबर 2024 में दोनों ने लव मैरिज की थी। पूजा का पीहर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर है।
औद्योगिक नगर के SHO जसवंत सिंह ने बताया- हरीश ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। पुलिस ने पीहर पक्ष को फोन किया तो उन्होंने कहा कि हम श्रीगंगानगर से पाली पहुंच जाएं तभी शव को फंदे से उतारिएगा। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया था।
पीहरवालों ने मर्डर की रिपोर्ट दर्ज कराई
2 अगस्त की रात 10 बजे पीहर वाले श्रीगंगानगर से पाली पहुंचे। तब शव उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पूजा के पिता रामचंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों ने हरीश और उसके परिवार पर मर्डर के आरोप लगाए। देर रात परिवार ने औद्योगिक नगर थाने में मामला दर्ज कराया। आज (रविवार) मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम होगा।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें