Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी महिला, फिर अस्पताल से आया फोन…

पिहोवा : शहर में एक महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भमें मृतका के पति की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि 25 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। अगले दिन पिहोवा के एक निजी अस्पताल से उनके बेटे को फोन आया कि उनकी मां की मृत्यु हो गई है और शव अस्पताल में है।

Advertisement Box

अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति तरसेम उर्फ सेमा था जो पहले भी उनकी पत्नी से छेड़छाड़ कर चुका था। इस संबंध में एक पंचायत भी हुई थी जिसमें आरोपी ने माफी मांगी थी। उनको पूरा विश्वास है कि तरसेम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पत्नी को एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया जिसके चलते उसकी जान चली गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर तरसेम उर्फ सेमा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस इंचार्ज ए.एस. आई. दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, फिलहाल आरोपी फरार है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें