Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान की 9 राजनीतिक पार्टियां को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस, कागजों में बनी और वहीं तोड़ दिया दम, देखें सूची

जयपुर. राजस्थान की 9 राजनीतिक पार्टियों ने 2019 से लेकर आज तक किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया. ये पार्टियां बन तो गई लेकिन धरातल पर उतरने से पहले ही कागजों में दम तोड़ गई. अब ऐसी 9 पार्टियों को राज्य निर्वाचन विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ये पार्टियां चुनाव के समय राजनीतिक फायदा लेने के लिए बनाई गई थी. पार्टियों का गठन कर कई तरह की सुविधाएं ले ली गई. इनमें बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी भी शामिल है.

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने ऐसे नौ राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 की धारा 29A के तहत अनेक राजनीतिक दलों का भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण किया गया है. इसमें उन्हें आयकर में छूट, चुनाव चिन्ह के लाभ और स्टार प्रचारकों के नामांकन समेत कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन राजस्थान में ऐसी कई पंजीकृत मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां है जिन्होंने बरसों से किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया है.
चुनाव आयोग ने इन नौ पार्टियों का जारी किया है नोटिस
राजस्थान जनता पार्टी
राष्ट्रीय जनसागर पार्टी
खुशहाल किसान पार्टी
भारत वाहिनी पार्टी
भारतीय जन हितकारी पार्टी
नेशनल जनसत्ता पार्टी
नेशनल पीपुल्स फ्रंट
स्वच्छ भारत पार्टी
महाराणा क्रांति पार्टी 

Advertisement Box

दो मुख्य बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इन पार्टियों के अध्यक्ष, महासचिव और दल प्रमुख से 15 दिन में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. इसमें दो मुख्य बिंदु शामिल किए गए हैं. पहला गत 6 बरसों यानी 2019 से अब तक के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित चुनाव में भाग न लेना. दूसरा क्या पार्टी ने अपनी गतिविधियां बंद या सीमित कर दी है? इसके बारे में जानकारी मांगी गई है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि समय पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो आयोग इन पार्टियों को निष्क्रिय मनाते हुये रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के धारा 29A संबंधित नियमों के अनुसार उसे पंजीकृत सूची से डिलीस्ट करने की कार्रवाई करेगी.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें