Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनगढ़ – अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म

चूरू। चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को घर में नौकरानी बनाकर रेप किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। इसके बाद महिला को शादी का झांसा देकर उसे बीकानेर ले गया, जहां दो साल तक उसका देह शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी को परिवाद दिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 2023 में रतनगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में सुपरवाइजर का काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे घर का कार्य करने के लिए रखा था। वह उसके घर खाना बनाने, कपड़े धोने और पोछा लगाने का काम करने लगी। वह अपने गांव से यहां आना-जाना करती थी। इस पर युवक ने उसे कहा कि आने-जाने में उसे परेशानी होती है। इसलिए वह उसके घर पर ही रह जाए। जब उसके घर पर रहने लगी तो उसने एक दिन जबरदस्ती उसकी इच्छा के खिलाफ रेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।
इसके बाद युवक उसे बीकानेर ले गया। जहां उसके साथ शादी करने का झांसा देकर रेप किया और उसकी अश्लील फोटो वीडियो बना ली। महिला उस पर विश्वास करती रही, लेकिन 21 अप्रैल को युवक ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और कहा कि उसकी अब सगाई हो चुकी है। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि इस संबंध में पुलिस को शिकायत की तो वह उसके फोटो वीडियो वायरल कर देगा। 15 जून को महिला बीकानेर के सदर थाने में मामला दर्ज कराने के लिए गई, लेकिन वहां युवक गाड़ी लेकर कुछ लोगों के साथ पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह महिला बीकानेर छोड़कर अपने गांव आ गई। महिला ने चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें