Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गाड़ी में डालकर ले गया, परिजनों ने पुलिस को की शिकायत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया। नाबालिग को पिछले 10 दिन हो गये गायब हुए अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास की है।

थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी के अनुसार, मोमासर बास निवासी राज उर्फ राजेश सिद्ध, पुत्र हड़माननाथ सिद्ध के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है।परिवार की शिकायत के अनुसार, 24 जून की शाम को आरोपी युवक दो-तीन अन्य लोगों के साथ काली गाड़ी में आया। युवक ने काला चश्मा पहना हुआ था और गली में घुसकर नाबालिग बेटी को बातों में उलझाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने युवती की हरसंभव तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने का रुख किया।
थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त परिवार की ओर से युवती को जल्द से जल्द बरामद किए जाने की मांग की जा रही है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी साधनों की मदद से युवती और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें