Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा के जींद में सगी बहनों पर फायरिंग, वजह जान रह जाएंगे दंग

जींद  : हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार को एक युवक ने दो सगी बहनों पर रेलवे फाटक के पास घेरकर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बहन की गर्दन और दूसरी की बगल में गोली लगी है। घायलों को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार फायरिंग बड़ी बहन के देवर सुनील ने की है, जो अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करना चाहता था। परिवार के इनकार से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Advertisement Box

कपड़े खरीदकर लौट रही थी दोनों बहनें 

जींद के पिल्लूखेड़ा के गांव कालवा की रहने वाली 21 वर्षीय रीतू और 27 वर्षीय सीनू शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जींद शहर से कपड़े खरीदकर लौट रही थीं। पिल्लूखेड़ा रेलवे फाटक के पास सुनील ने गाड़ी से आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों बहनें पैदल थीं। फायरिंग के बाद सुनील मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने लहूलुहान बहनों को जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें