Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बृजेन्द्र सिंह ने हरियाणा सरकार पर जमकर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है

उचाना : पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र और हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक हो चुकी है। प्रदेश में रोजाना बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जींद, बहादुरगढ़, सोनीपत, सिरसा हर हफ्ते कोई न कोई गंभीर वारदात हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि कोई पकड़ा नहीं जाता। सरकार का पहला दायित्व लोगों को सुरक्षा देना होता है और अगर उसमें वह विफल होती है, तो इससे बड़ा फैलियर कोई नहीं।

बृजेन्द्र सिंह ने हाल ही में हुए महादेव ऑपरेशन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ढाई महीने तक आतंकियों का ज़िंदा घूमना और फिर उसी दिन ही मारा जाना, जब संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही थी, यह संयोग नहीं हो सकता। यह गंभीर सवाल उठाता है कि क्या उन्हें जानबूझकर जिंदा छोड़ा गया था? क्या यह सब एक टाइमिंग के तहत किया गया?

Advertisement Box

उन्होंने विदेश नीति पर भी मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अमेरिका, चीन और रूस तीनों महाशक्तियों में से कोई भी भारत के साथ नहीं दिख रहा। पाकिस्तान को अमेरिका ने फिर से गले लगा लिया है। चीन और अमेरिका दोनों आज पाकिस्तान के साथ खड़े हैं और रूस न्यूट्रल है। इससे बड़ी विदेश नीति की असफलता और क्या हो सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप कर देश की छवि को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मीडिया को काबू में कर रखा है। इसके बावजूद सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती। महादेव ऑपरेशन की सत्यता पर सवाल जनता के मन में हैं और ये जायज़ हैं।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें