Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर – शहर पढ़ने आई कोचिंग छात्रा से सहेली के भाई ने दुष्कर्म

बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए गांव से शहर आई एक कोचिंग छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया और उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। परेशान होकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह अपने गांव से अलवर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग में पढ़ने आती थी। कोचिंग में उसकी मुलाकात एक लड़की और उसके भाई से हुई। सहेली के जरिए उसके भाई से जान-पहचान हुई और बातचीत शुरू हो गई। सहेली ने फोन पर अपने भाई से बात करने का दबाव बनाया। धीरे-धीरे पीड़िता का सहेली के घर आना-जाना शुरू हो गया। मई 2024 में एक दिन जब वह सहेली के घर गई, तो वहां सहेली का भाई अकेला था। उसने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता को जबरदस्ती रोक लिया और प्यार का झूठा नाटक कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने चुपके से फोन पर वीडियो बना लिया।
कुछ समय बाद, आरोपी ने पीड़िता से पैसे मांगने शुरू किए। पैसे देने से मना करने पर उसने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने अपनी छात्रवृत्ति के 26 हजार रुपये और बाद में कुल 60 हजार रुपये अलग-अलग समय पर आरोपी के खाते में डाल दिए। इसके बावजूद, आरोपी ने पीड़िता की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। जब पीड़िता ने फोटो हटाने को कहा, तो उसने और पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने पीड़िता का पीछा करना शुरू कर दिया और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें