Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहादुरगढ़ में सुबह-सुबह धायं-धायं, दुकानदार को गोलियों से भूना, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ से सटे परनाला गांव में किरयाना दुकानदार की सबुह सवेरे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक गांव के ही युवकों पर जताया गया है। हत्या उस वक्त की गई, जब मृतक सतबीर अपनी दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहा था। उसी दरम्यान तीन युवक मोटरसाईकिल पर आए और दुकान के अंदर घुसकर सतबीर को गोली मारकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। एक आरोपी मोटरसाईकिल पर बैठा है जबकि दो आरोपी मृतक को गोली मार रहे हैं। एक बार तो आरोपियों की पिस्तौल अटक भी गई थी। हत्या की घटना के दौरान गली में कुछ लोग खड़े भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन कोई भी बीच बचाव के लिए नही आया। हत्या की ये वारदात गांव की हरिजन चैपाल के पास हुई है।

आपसी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम 

Advertisement Box

दरअसल मामला आपसी रंजिश का बताया गया है। मृतक के बेटे ने गांव की भांजी से प्रेम विवाह किया था। दोनों के मकान भी आसपास ही हैं। उसी प्रेम विवाह की रंजिश के चलते इस वारदात का शक जताया गया है। मृतक के भाई मोहर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजन उन्हे धमकी देते थे जिसके लिए पुलिस सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और अब ये घटना हो गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वहीं एसएचओ पवनवीर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के ही सागर और साहिल पर साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगा है। दोनों परिवारों के बीच प्रेम विवाह को लेकर ही रंजिश थी। डीसीपी मयंक मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन परिवार को दिया है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें