औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव निवासी प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर लिया है।
पुलिस ने हत्या मामले में प्रियांशु की पत्नी गुंजा देवी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के रामाबांध धुरुआ निवासी जयशंकर चौबे पिता महेंद्र चौबे और इसी गांव के मुकेश शर्मा पिता रामाशीष शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
तीनों को बुधवार शाम जेल भेजा गया है। एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि गिरफ्तार गुंजा सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि प्रियांशु के साथ घटना के 45 दिन पूर्व विवाह हुआ था
विवाह के पूर्व से ही अपने फूफा जीवन सिंह के साथ पंद्रह वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। गुंजा इस विवाह से खुश नहीं थी। विवाह होने के बाद अपनी जीवन से प्रियांशु को हटाने के लिए अपने फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।
फूफा से लगातार मोबाइल से बात करती रही। पत्नी ने बताया है कि प्रियांशु जब 24 जून की शाम बनारस से वापस घर लौट रहा था तब वह इस बात की सूचना अपने फूफा को दिया। फूफा के द्वारा गोली मारने के लिए शूटर से बात की।




















