Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पॉपुलर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सैन रेचल ने की आत्महत्याएक साल पहले हुई थी शादी, पिता ने पैसे देने से इनकार किया था

Oplus_16908288

पॉपुलर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सैन रेचल ने आत्महत्या कर ली है। मॉडल ने एक साल पहले ही शादी की थी। रविवार को वो पिता से मिलने करमनीकुप्पम पहुंची थीं, जहां उन्होंने ब्लड प्रेशर की टैबलेट्स का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। 2022 में मिस पुदुचेरी रह चुकीं रेचल रंगभेद के लिए आवाज उठाने के लिए भी जानी जाती थीं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सैन रेचल ने ब्लड प्रेशर की टैबलेट का ओवरडोज लिया था। उनका परिवार गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा था, हालांकि उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने पर रेचल को JIPMER (जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) में ट्रांसफर किया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

Advertisement Box

एफपीजे पुलिस के मुताबिक सैन रेचल आर्थिक तंगी और निजी जिंदगी के प्रेशर से परेशान थीं। जांच में ये भी सामने आया है कि रेचल ने कुछ समय पहले ही करियर में आगे बढ़ने के लिए अपने कुछ गहने बेचे थे। वो फंड इकट्ठा करना चाहती थीं। रेचल ने फंड बढ़ाने के लिए पिता से भी पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने बेटे की परवरिश का हवाला देते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रेचल ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रेचल के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, हालांकि उसमें उन्होंने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

बता दें कि 26 साल की सैन रेचल ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2019 में मिस डार्क क्वीन तमिलनाडू का खिताब हासिल किया था। इसके बाद वो 2022 में क्वीन ऑफ मद्रास ब्यूटी पेजेंट की विजेता रही थीं। साल 2022 में रेचल ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। उन्होंने मिस पुदुचेरी टाइटल हासिल किया था। रेचल फिलहाल एक मॉडलिंग कोच थीं। उन्होंने ग्रूमिंग क्लासेस शुरू की थीं। इसके अलावा वो पेट डॉग्स को रेस्क्यू करने वाला एक पेज भी चलाती थीं।

 

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें