Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिता का आरोप बेटे को दोस्तों ने शराब पिकलाकर कर डाली हत्या

चूरू। चूरू के तारानगर में नहर से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान रवि स्वामी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। शव के साथ कपड़े और मोबाइल फोन नहीं मिला है। मृतक को आखिरी बार घटना 20 जून की रात करीब 11 बजे दो युवकों के साथ नहर किनारे देखा गया था। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर वहां से निकल गए, लेकिन रवि उनके साथ नहीं था। तारानगर थानाधिकारी गौरव खिडिय़ा ने बताया कि सरदारशहर रोड स्थित नहर पुलिया के पास किसी के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया। पहले कुछ नहीं मिला, लेकिन बाद में पुलिया के दूसरी तरफ शव मिला।मृतक के पिता सुशील स्वामी ने तारानगर के राजू नाई और रवि शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद शराब पिलाकर हत्या कर दी। शव के साथ न तो कपड़े मिले और न ही मोबाइल फोन। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच जारी है।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें