Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहले महिला वकील को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट; राजस्थान के कोटा में सनसनीखेज क्राइम

राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार देर रात को युवक ने एक महिला वकील को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरके पुरम थाना पुलिस ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। वहीं घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस को एक स्कूटी मिली है जिस पर वकील का लोगो लगा हुआ है। घायल महिला का नाम पूर्वा शर्मा है जो पेशे से वकील है, जबकि मृतक युवक की पहचान करण गुर्जर के रूप में हुई है।

डीएसपी मनीष शर्मा का कहना है कि यह वारदात मुकुंदरा वन विभाग के कार्यालय के पास हुई। जहां पर महिला पूर्वा शर्मा युवक करण गुर्जर के साथ स्कूटी से पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद करण ने पूर्वा के सिर में गोली मार दी, जिससे पूर्वा नीचे गिरकर अचेत हो गई। इस दौरान करण ने उसे उसे मरी हुई समझकर खुद को भी गोली मार ली। इससे करण की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Box

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक करण महावीर नगर इलाके का रहने वाला था। जो की अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। इसके खिलाफ जिले में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। करण के पिता के भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि यह घटना कोटा से उदयपुर जा रहे। एक युवक ने अपनी कार में बैठे हुए देखी थी। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी खून भी बिखरा हुआ था।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें