Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नोरंगदेसर के पास सड़क हादसे में ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

बीकानेर में नापासर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर स्थित नौरंगदेसर बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार रात को करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि ट्रेलर के चालक ने नापासर से नौरंगदेसर की ओर आ रही मोटरसाइकिल को चौराहा क्रॉस करते समय जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisement Box

मृतक की पहचान पवन (20), निवासी जसरासर के रूप में हुई है। वहीं सुनील (20), निवासी जसरासर और अभिषेक (25), निवासी करमीसर को गंभीर अवस्था में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को साइड में करवाकर रास्ता चालू करवाया। थानाधिकारी सुथार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर हेड कॉन्स्टेबल किशन सिंह को मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नापासर व आसपास के क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले गुरुवार रात को ही हादसे में दो जनों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ था।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें