Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निरीक्षण में 70 क्विंटल नकली बीज जप्त किया 79 क्विंटल बीज एवं 18 क्विंटल बायोस्टिमूलेंट की बिक्री पर लगाई रोक

अनियमितता पाए जाने पर चारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज व नेशनल क्रॉप साइंस पर देर रात तक कार्रवाई जारी

बीकानेर,  कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान की कड़ी में शनिवार को बीकानेर में नेशनल क्रॉप साइंस खारा, किशन लाल श्याम सुंदर करनी इंडस्ट्रियल एरिया, जयदयाल एग्रो अनाज मंडी बीकानेर श्रीराम एग्रो एजेंसी, बीकानेर,लक्ष्मी एग्री एजेंसी, बीकानेर,श्रीचारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज बीछवाल एवं हुसनसर एवं केशरीचंद उदयचंद अनाज मंडी बीकानेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्रवाई त्रिलोक कुमार जोशी अतिरिक्त निदेशक कृषि बीकानेर खंड बीकानेर के नेतृत्व में की गई।जिसमें बीकानेर जिले में कार्यरत निरीक्षकों ने कार्रवाई की।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान 70 क्विंटल बीज जप्त किया गया।बीज के 18 नमूने एवं उर्वरक के 4 नमूने लिए गए।अनियमितता पाए जाने पर 79 क्विंटल बीज एवं 18 क्विंटल बायोस्टिमूलेंट की बिक्री पर रोक लगाई गई।अनियमितता पाए जाने पर चारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज व नेशनल क्रॉप साइंस पर देर रात तक कार्यवाही जारी थी।

निरीक्षण कार्रवाई में कैलाश चंद,संयुक्त निदेशक कृषि,मदन लाल संयुक्त निदेशक,जयदीप दोगने,उपनिदेशक कृषि,प्रेमाराम उपनिदेशक,श्रीमती मीनाक्षी शर्मा सहायक निदेशक,सुभाष चंद्र सहायक निदेशक,रामकिशोर मेहरा जिला विस्तार अधिकारी,रघुवर दयाल सहज निदेशक,सुरेंद्र मेरी सहायक निदेशक,मुकेश गहलोत सहल निदेशक,राजूराम सहायक निदेशक,गिरिराज कृषि अधिकारी,कविता गुप्ता कृषि अधिकारी,मीनाक्षी पंवार कृषि अधिकारी,ममता कृषि अधिकारी,सोमेश तंवर कृषि अधिकारी, मामराज कृषि अधिकारी,रमना कृषि अधिकारी,मेघराज कृषि अधिकारी शामिल रहे।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें