Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नहर में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, दो दिन से था लापता

बीकानेर। जिले के सत्तासर गांव से दो दिन पहले लापता हुए चार साल के बच्चे का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल लिया है। ये बच्चा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हुआ था। घर वाले परिजनों के यहां और आसपास के गांवों में ढूंढ़ते रहे लेकिन अब वो नहर में मृत अवस्था में मिला है। सत्तासर इंदिरा गांधी नहर में 4 वर्षीय बच्चे के गिरने की आशंका में बुधवार से एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था। अजान खा (4 साल) पुत्र लाल खा मंगलवार दोपहर एक बजे अपने घर पर नहीं था। घर वालों ने आनन-फानन में पहले पड़ौसियों के यहां ढूंढा, आसपास के खेतों में देखा। वो नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के पैरों के निशान इंदिरा गांधी नहर के पटरे तक नजर आए। इंदिरा गांधी नहर में गिरने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने छतरगढ़ पुलिस को सूचना दी। थाना अधिकारी भजनलाल लावा ने एसडीआरएफ टीम बीकानेर से संपर्क किया। एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन इंदिरा गांधी नहर में चला। गुरुवार को ये बच्चा मिल गया।
*बच्चा नहर तक कैसे गया?* इसकी छानबीन की जा रही है। महज चार साल का बच्चा अपने घर से नहर के पटड़े तक पैदल आ गया और नहर में गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जांच कर रही है। अब पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखा है, जहां पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें