Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो हजार करोड़ रुपए की साइबर ठगी का आरोपी बीकानेर  से गिरफ्तार

बीकानेर। दो हजार करोड़ रुपए की साइबर फ्रॉड करने के मामले में श्रीगंगानगर की सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपी को बीकानेर से गिरतार किया। इस आरोपी के खाते में ठगी की 99 करोड़ 67 लाख रुपए की रकम जमा हुई थी। सदर सीआई सुभाषचन्द्र ने बताया कि इस साइबर फ्रॉड में बड़े पैमाने पर रकम इधर उधर करने में बीकानेर के तिलकनगर में संचालित करणी ट्रेडिंग कंपनी की अहम भूमिका सामने आई। इस फर्म के नाम से बैंक खाते में यूपीआई और नेट के माध्यम से कुल 99 करोड़ 65 लाख 47 हजार 938 रुपए के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। यह खाताधारक 36 वर्षीय कृष्ण शर्मा है। यह आरोपी पहले महाराष्ट्र के ठाणे में रहता था। इसके बाद बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में अपने मूल गांव खारडा में आ गया। गांव से बीकानेर के तिलकनगर में करणी ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने लगा। इसके बारे में कप्यूटर और लेपटॉप से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पहचान हुई। आरोपी कृष्ण शर्माको बीकानेर से गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत मेें पेश किया। अदालत से 22 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया है।

इसी साल 28 जनवरी को कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंगलागी निवासी परिवादी कांटेप्पा बाबू चव्हाण ने श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना में रिपोर्ट पेश दी कि आरोपी अजय आर्य व उसके साथियों ने कर्नाटक में कैपमोर एफएक्स कपनी में करोड़ों रुपए का निवेश करवाकर कर्नाटक के हजारों लोगों से साइबर फ्रॉड किया है। करीब दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के साइबर ठगी के आरोपी फरार होकर श्रीगंगानगर में आ गए। सदर और पुरानी आबादी पुलिस ने इस मामले में श्रीगंगानगर की अबिका सिटी-2 से आरोपी अजय आर्य के मकान से 10 लाख रुपए, लग्जरी कार व साइबर फ्रॉड के दस्तावेज व उपकरण बरामद किए थे। मुख्य सरगना अजय आर्य के पिता लाजपत आर्य व भाई दीपक आर्य को भी गिरतार किया था।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें