Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘तब तक पीटा, जब तक मौत नहीं हुई…’ ट्रेन में सीट के झगड़े में युवक की हत्या, चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चलती ट्रेन में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे की वजह सीट को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. मृतक युवक की पहचान दीपक यादव के रूप में हुई है. दीपक की हत्या शुक्रवार को दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में की गई. मृतक दीपक बागपत के खेकड़ा इलाके का रहने वाला था.

वो शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली से बागपत अपने घर आ रहा था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. इस हत्या के मामले में जीआरपी ने पांच नामजद आरोपियों समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज किया. पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी खेकड़ा और बस्सी गांव के रहने वाले हैं. यही नहीं कोर्ट में पेश कर पांचों को जेल भी भेज दिया गया है.

Advertisement Box

चश्मदीदों ने क्या बताया ?

इस मामले में चश्मदीद मृतक के साले अहिरान मोहल्ले के रहने वाले विरेंद्र ने बताया कि वो अपने दोस्त नितिन और दीपक यादव समेत अन्य युवकों के साथ पैसेंजर ट्रेन से वापस खेकड़ा आ रहा था. मृतक के साले विरेंद्र और उसके दोस्त ने बताया कि दिल्ली से चलने के बाद दीपक और एक अन्य साथी ट्रेन में बैठ गए. वहीं वो दो फर्श पर बैठ गए. विरेंद्र ने बताया कि फरकपुर में ट्रेन रुकी.

तब तक पीटा जब तक मौत नहीं हुई

विरेंद्र ने बताया कि फरखपुर से खेकड़ा और बस्सी के 15 से 20 युवक ट्रेन में चढ़े. इसके बाद वो युवक उनको सीट से उठाने का प्रयास करने लगे. फिर सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वो उसके जीाजा को पीटने लगे. उसने और नितिन ने दीपक को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हमालवर युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी. चश्मदीद विरेंद्र और उसके दोस्त नितिन ने बताया कि हमलावर दीपक को तब तक पीटते रहे, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई.

इसके बाद ही खेकड़ा पहुंचते ही हमलावर ट्रेन धीमी होने पर कूदकर भाग गए. वहीं इस मामले में जिन पांच युवकों की गिरफ्तारी की गई है उनके नाम संजीव, राहुल, विशाल, प्रयांशु और सिद्धार्थ हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें