Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में पिता बना हैवान, 18 महीने के मासूम को बोरवेल में फेंका, सामने आई ये वजह

राजस्थान के जयपुर से पिता द्वारा 18 महीने के मासूम बच्चे को बोरवेल में फेंकने दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना जमवारागढ़ थाना इलाके के दीपोला गांव की है। सामने आया है कि बच्चा बीमार था। पिता ने बच्चे का इलाज कराया, लेकिन फिर घर आकर मासूम बच्चे को उठाकर बोरवेल में फेंक दिया। बच्चे के जिंदा होने की आशंका के चलते रेस्क्यु टीम मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही है, ताकि अगर बच्चा जीवित हो तो उसे बचाया जा सके।

सीओ प्रदीप यादव ने बताया कि पिता शराब का नशा करता है। पति-पत्नी में अक्सर शराब पीने को लेकर झगड़े होते रहते हैं। इसके चलते घर में विवाद बना ही रहता है, ऊपर से बच्चे की बीमारी भी घर में तनाव भरा माहौल बनाए रखती थी। इधर पत्नी काफी समय से मायके गई हुई थी। बच्चे की बीमारी, पत्नी की घर में गैरमौजूदगी और आए दिन होने वाले लड़ाई-झगड़े- इनके चलते बेरहम पिता ने अपने 18 महीने के मासूम बच्चे को बोरवेल में फेंक दिया।

Advertisement Box

बच्चे को बोरवेल में फेंकने की बात सामने आई तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को जानकारी मिली तो मामले की जांच शुरू हो गई। फिलहाल रेस्क्यु टीम को बुलाकर बोरवेल से बच्चे को निकालने की कोशिश हो रही हैं। आरोपी पिता को साथ में लेकर तलाशी और छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें