Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

जयपुर: राजधानी के जामडोली थाना इलाके के पालड़ी मीणा में रविवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. पुरानी रंजिश के चलते जामडोली इलाके के पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती में हत्या की वारदात सामने आई. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई है. इधर, घटना के बाद इलाके में पुलिस जाप्ता लगाया है. पुलिस के आलाधिकारी मामले पर नजर रखे है. इस बीच, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने समझाइश की.

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती में 22 वर्षीय विपिन नायक की हत्या हुई है. अंधेरे में चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले की वारदात का मुख्य आरोपी अनस भट्टा बस्ती में रहता है. वह साथियों के साथ बाइक पर पालड़ी मीणा आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि रविवार रात आरोपियों ने विपिन को घर के सामने रोका और अंधेरे में ले गए. बदमाशों ने विपिन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसके चिल्लाने पर आसपास से लोग आए तो बदमाश बाइक लेकर भाग गए.

Advertisement Box

अस्पताल में तोड़ा दम: अति. पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने विपिन के परिजनों को दी. परिजन उसे लहूलुहान हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान विपिन ने दम तोड़ दिया. पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि विपिन परचूनी की दुकान पर काम करता था. उसका अनस से पुराना झगड़ा था. एक महीने पहले दोनों में सुलह हो गई, लेकिन फिर दोनों में अनबन शुरू हो गई. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें