Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चूरू : युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज

चूरू: कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया. विप्र संगठनों ने हत्या के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की.

शहर कोतवाल सुखराम चोटिया ने बताया कि शहर की शेखावत कॉलोनी निवासी युवक ने रिपोर्ट दी कि कुछ लोग उसके छोटे भाई टीकूराम शर्मा (30) को बेरहमी से पीटकर गुरुवार देर रात शहर के FCI गोदाम के पास फेंककर चले गए. टीकू को गंभीर अवस्था में राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल की इमरर्जेंसी में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृतक टीकूराम के परिजनों ने पुनरास, हॉल हाऊसिंग बोर्ड निवासी पृथ्वी सिंह व अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया.

Advertisement Box

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कारवाई की. इधर, युवक की हत्या की सूचना पर विप्र संगठनों से जुड़े पदाधिकारी विश्वनाथ गुरू, सुधाकर सहल, कैलाश शर्मा,गोपीचंद शर्मा आदि अस्पताल पहुंचे और पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

मोर्चरी की हालत बद से बदत्तर: विप्र संगठन से जुड़े गोपीचंद शर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल की मोर्चरी के हालात बद से बदतर है. मोर्चरी की छत से पानी टपक रहा है. रात से लाइट नहीं है. इसके चलते मोर्चरी के डी फ्रिज में रखे शव दुर्गंध मारने लगे हैं. जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास खुले में बायो मेडिकल वेस्ट पड़ा है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें