Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चूरू में मोहर्रम जुलूस देखकर लौट रहे नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या:आरएसी समेत तीन थानों की पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरों में मारपीट करते नजर आए आरोपी

चूरू में मोहर्रम जुलूस देखकर लौट रहे नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर आरएसी, कोतवाली, सदर और महिला थाना की पुलिस तैनात है। मारपीट का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया- गौरी कॉलोनी वार्ड 4 निवासी शाहरुख (17) अपने दोस्तों के साथ मोहर्रम का जुलूस देखने गया था। लौटते समय शाम साढ़े 4 बजे जब शाहरुख सफेद घंटाघर के पास पहुंचा तो कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद शाहरुख अचेत हो गया। आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। वहां मौजूद युवक उसे डीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Box

परिजनों ने बताया- शाहरुख दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई सूरत में जॉब करता है। अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि जो भी हुआ वह बहुत गलत हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की ​है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें