Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोद में बीमार बेटा लेकर ट्यूब पर बैठी मां, उफनती सिंध नदी को किया पार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी-जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है. यही वजह है कि ग्रामीणों को अपनी जान को जोखिम में डालकर उफनाती हुई सिंध नदी को पार करना पड़ रहा है. ग्रामीण ऐसा शौक में नहीं, बल्कि मजबूरी में कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है. बरसात के दिनों में पानी से घिरे हुए गांव टापू की शक्ल ले चुके हैं.

बरसात के दिनों में टापू बन जाता है गांव

Advertisement Box

अगर बच्चे को इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान जोखिम में पड़ जाती. ऐसे में महिला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसको लेकर ट्यूब के सहारे नदी पार की. महिला को नदी पार करने के लिए ट्यूब और सहारा स्थानीय ग्रामीण राम केवट और राम पाल केवट ने दिया. इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण बताते हैं कि बरसात के दिनों में उनका गांव पूरी तरह से टापू में तब्दील हो जाता है.

पुल न होने के चलते जान जोखिम में डालते हैं ग्रामीण

चारों तरफ से सिंध नदी का पानी गांव को घेर लेता है. ऐसे में उनके सामने बरसात के चार महीने ऐसी ही परेशानी बनी रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और नदी पर पुल न होने के कारण हमें बरसात में इसी तरह अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है.

स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणों ने गुहार लगाई है और कहा है कि उनके गांव में सड़क और नदी पर पुल बनवा दिया जाए तो उन्हें इस तरह पानी में अपनी जिंदगी दांव पर लगाने से निजात मिल जाएगी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें